मनोरंजन

साउथ फिल्मों की 'स्टार आइटम गर्ल' कही जाती हैं Hamsa Nandini

Rani Sahu
9 Dec 2022 7:12 AM GMT
साउथ फिल्मों की स्टार आइटम गर्ल कही जाती हैं Hamsa Nandini
x
साउथ फिल्मों के साथ-साथ उसके गानों का क्रेज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है।आइटम सॉन्ग के बिना फिल्में अधूरी रहती हैं और बिना डांसर के सॉन्ग अधूरा रहता है। इन गानों को सुपरहिट बनाने में इस पर परफॉर्म करने वाले कलाकार अहम भूमिका निभाते हैं। वे इन गानों में अपनी अदाकारी और डांस से जान डाल देते हैं। ऐसी ही हैं साउथ की अभिनेत्री हमसा नंदिनी, जिनके डांस स्टाइल से गाने सुपरहिट हो जाते हैं।
ऐक्ट्रेस हमसा नंदिनी अपने गानों के दम पर अन्य हिरोइनों को टक्कर दे चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी लोकप्रिय हैं। दर्शकों के बीच इनके डांस का क्रेज देखने को मिलता है। हमसा ने साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई हिट गाने दिए हैं। आज हमस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हमसा नंदिनी को साउथ इंडस्ट्री की 'स्टार आइटम गर्ल' के नाम से जाना जाता है।
कई फिल्मों में हमसा ने आइटम सॉन्ग किए हैं और लोगों को अपना दीवाना बनाया है। गाने में हमसा का होना उसके हिट होने की गारंटी मानी जाती है, इसलिए उन्हें 'स्टार आइटम गर्ल' कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमसा नंदिनी को 'स्टार आइटम गर्ल' टैग से नफरत है। उन्हें यह पसंद नहीं है। वे नहीं चाहती हैं कि कोई उन्हें इस टैग से पुकारे।
साउथ फिल्मों में बेहतरीन अभिनेत्रियां भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इनमें तापसी पन्नू, हंसिका मोटवानी और तमन्ना शामिल हैं, लेकिन हमसा नंदिनी ने इन सभी अभित्रियों को पीछे छोड़ा है। आइटम सॉन्ग के साथ ही हमसा नंदिनी ने बॉलीवुड में अभिनय भी किया हैं। वे 2006 में आई बिपाशा बसु की फिल्म 'कॉरपोरेट' नजर आई थीं।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story