मनोरंजन

Hamare Baarah: 'हमारे बारह' अब 21 जून को होगी रिलीज, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

jantaserishta.com
19 Jun 2024 2:54 PM IST
Hamare Baarah: हमारे बारह अब 21 जून को होगी रिलीज, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी
x
बवाल मचा हुआ था।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' का टीजर जारी होने के बाद से बवाल मचा हुआ था। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी। लेकिन अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अब 21 जून को रिलीज होगी।
'हमारे बारह' को लेकर बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान याचिकाकर्ता ने फिल्म मेकर्स पर विशेष धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की।
वहीं निर्माताओं ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह उन सभी सीन्स और डायलॉग्स को हटा देंगे, जिन्हें गलत माना जा रहा है।'' मेकर्स के फिल्म में कुछ बदलावों पर सहमति जताने बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने 'हमारे बारह' को 21 जून 2024 को रिलीज करने की इजाजत दे दी।
बता दें कि 'हमारे बारह' पहले 7 जून और फिर 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई। पोस्टर की बात करें तो इसमें कई मुस्लिम महिलाओं को दिखाया गया, जिनके हाथ बंधे हैं और होंठ सिले हुए हैं। फिल्म आबादी बढ़ाने जैसे विषय पर आधारित है।
फिल्म पर इस्लाम धर्म का अपमान करने का आरोप लगा है। फिल्म की स्टारकास्ट का कहना है कि उन्हें धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। फोन पर उनसे फिल्म की रिलीज को रोकने की बात कही जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story