मनोरंजन
मोनाको के मोंटे कार्लो के आसपास की जगहों पर घूमने निकली हैली शाह, स्टाइलिश कैसुअल लुक में आई नजर
Rounak Dey
29 May 2022 4:39 AM GMT

x
इसलिए उनके चाहने वाले तारीफ भरे कमेंट्स कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
कांस फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival 2022) में इस बार टीवी एक्ट्रेस हैली शाह (Helly Shah) ने शिरकत की। इस बार उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के पोस्टर रिलीज के लिए कांस में डेब्यू किया। अब एक्ट्रेस मोनाको के मोंटे कार्लो के आसपास की जगहों पर घूमने निकली हैं।
हाल ही में हैली ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो स्टाइलिश कैसुअल लुक में नजर आ रही हैं।
दरअसल फोटोज में अदाकारा ने ब्लैक कलर की ब्रालेट और जीन्स पहनी है। हैली के ब्रालेट के ऊपर नेट भी जुड़ा हुआ है।
हैली ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए बेहद लाइट मेकअप किया और बालों को खुला छोड़ा है।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक ग्रीन कलर का हैंड पर्स भी कैरी किया है, जो दिखने में काफी यूनीक लग रहा है।
आखिर में बता दें कि फैंस को हैली का ये लुक काफी पसंद आ रहा है इसलिए उनके चाहने वाले तारीफ भरे कमेंट्स कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
Next Story