मनोरंजन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : भक्ति में डूबे वरुण-पूजा

Uma Verma
22 March 2025 3:54 PM IST
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : भक्ति में डूबे  वरुण-पूजा
x

मुंबई | बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले दोनों स्टार्स ने मां गंगा की भव्य आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक माहौल में खुद को पूरी तरह से डुबो दिया।

गंगा आरती में शामिल हुए वरुण-पूजा

शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे वरुण और पूजा ने सबसे पहले त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान वरुण सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, जबकि पूजा हेगड़े ने खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। दोनों को देखकर घाट पर मौजूद लोग बेहद उत्साहित दिखे और फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की।

शूटिंग से पहले किया पौधारोपण

गंगा आरती के बाद वरुण और पूजा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

है जवानी तो इश्क होना है में वरुण और पूजा पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के कई खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वरुण धवन और पूजा हेगड़े की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऋषिकेश में शूटिंग के दौरान वरुण और पूजा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को कितना पसंद आती है


Next Story