मनोरंजन

वैनिटी वैन में कृष्णा के साथ किया था वन नाईट स्टैंड, सेरोगेसी की मदद से मां बनी थीं कश्मीरा शाह

Neha Dani
2 Dec 2022 5:02 AM GMT
वैनिटी वैन में कृष्णा के साथ किया था वन नाईट स्टैंड, सेरोगेसी की मदद से मां बनी थीं कश्मीरा शाह
x
और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है।
Kashmera Shah Unknown Facts: बिग बॉस फेम कश्मीरा शाह कल यानी 2 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कश्मीरा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म वास्तव में एक आइटम सॉन्ग किया था। वहीं वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'येस बॉस' में नजर आई थीं। बता दें कि एक्ट्रेस ने कृष्णा अभिषेक से शादी की है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का नाम कई विवादों में भी आ चुका हैं। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में कश्मीरा शाह की जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे।
वैनिटी वैन में कृष्णा के साथ किया था वन नाईट स्टैंड
बहुत कम लोगों को पता होगा कि कश्मीरा शाह ने दो बार शादी की है। उन्होंने पहली शादी अमेरिका के बैंकर ब्रैड लिस्टरमैन से की थी। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। करीब 6 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में कृष्णा की एंट्री हुई। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने परिवार वालों को बिना बताए शादी की थी। कश्मीरा शाह ने एक बार मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि वो और कृष्णा वन नाईट स्टैंड के बाद एक दूसरे के करीब आ गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि वो अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए सेक्स करती हैं।
बता दें कि साल 2017 में कश्मीरा शाह सेरोगेसी की मदद से मां बनी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 14 बार प्रेग्नेंट होने में नाकाम रही थीं। इसके बाद उन्होंने सेरोगेसी का सहारा लिया था। बता दें कि कश्मीरा शाह आज भी बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड की कई हसीनाओं को टक्कर देती हैं। इस मामले में वो टॉप पर आती हैं। कश्मीरा इंटरेनट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है।

Next Story