मनोरंजन
रुबीना दिलैक की Instagram अकाउंट को हैकर ने की हैक करने की कोशिश, कहकर लगाई फटकार
Shubhra Nandy
29 April 2021 9:52 AM IST

x
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में खुलासा किया की कोई उनके सोशल मीडिया अकाउंट में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते वो बेहद परेशान हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में खुलासा किया की कोई उनके सोशल मीडिया अकाउंट में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते वो बेहद परेशान हैं. इस बता को लेकर एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. रुबीना ने बताया कि कोई उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा है. इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने उस हैकर (Hacker) को फटकार लगाते हुए एक स्टेटमेंट भी पोस्ट किया है.
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "तुम्हारे पास समय बर्बाद करने के लिए इतना समय है...बेफिजूल है." अपने स्टेटमेंट ने रुबीना ने लिखा था, "कोई मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश कर रहा है और लोकेशन दिल्ली है. अपनी इस एनर्जी को संकट किस इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करो."
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ इस तरह से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है. इससे पहले उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, विक्रांत मैसी, ईशा देओल और अमीषा पटेल समेत कई कलाकारों के इंस्टाग्राम हैक किये जा चुके हैं जिन्हें बड़ी ही मशक्कत के बाद वापस लाया जा सका.
Next Story





