मनोरंजन

गुरु रंधावा और सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया आए साथ, है सिंगर की शुक्रगुजार

jantaserishta.com
19 Jan 2022 12:52 PM IST
गुरु रंधावा और सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया आए साथ, है सिंगर की शुक्रगुजार
x

नई द‍िल्ली: टी सीरीज और सलमान खान फिल्म्स एक रूहानी सॉन्ग लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'मैं चला' इस गाने को गुरु रंधावा और सलमान की गर्लफ्रेंड, सिंगर-मॉडल यूलिया वंतुर ने अपनी आवाज दी है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर इस म्यूजिक वीडियो को शबीना खान और डायरेक्टर गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है.

यह गाना संगीत प्रेमियों और सलमान खान के फैंस को एंटरटेन करने का वादा करता है. भूषण कुमार की टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत किए गए लव सॉन्ग्स लोगों के दिलों में अलग जगह बना लेती हैं. इस गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा और कंपोज किया गया है. गाने को लेकर गुरु रंधावा का कहना है, " मुझे बेहद खुशी है कि मैंने ये गाना यूलिया वंतूर के साथ गाया है, जो न सिर्फ एक अच्छी कलाकार हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं. उनकी आवाज बहुत अलग है जो गाने को एक अलग लेवल पर ले कर जाती है. यह ट्रैक बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभर कर आया है और मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस गाने को जरूर पसंद करेंगे."
यूलिया वंतुर ने कहा," मैं चला बहुत ही सोलफुल सॉन्ग है जिसे बहुत ही प्यार से लिखा गया है. हमने बहुत ही दिल से इस गाने पर काम किया है, उम्मीद है कि यह गाना लोगों के दिलों को छू जाए. मैं आभारी हूं. मैं गुरु की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस गाने में अपना विश्वास दिखाया और अपनी आवाज दी. गुरु बहुत ही शानदार कलाकार हैं, मैं एक सिंगर के रूप में उनकी बहुत सराहना करती हूं. मुझे पूरा भरोसा है मैं चला सभी को पसंद आएगा."
भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित मैं चला में सलमान खान और प्रज्ञा जायवाल नजर आयेंगे. इसमें गुरु रंधावा और यूलिया वंतुर ने अपनी आवाज दी है. शबीर अहमद द्वारा रचित और लिखित इस गाने को शबीना खान और डायरेक्टर गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है. यह गाना 22 जनवरी 2022 को टी सीरीज के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story