मनोरंजन
Valentine Day पर प्रेग्नेंट पत्नी संग रोमांटिक दिखे Gurmeet Choudhary, मिडी ड्रेस में देबीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप
Rounak Dey
15 Feb 2022 9:31 AM IST

x
उनकी शादी को 11 साल हो गए हैं और अब कपल अपने घर में खुशियों का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड है।
टीवी के राम सीता यानि एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी एक्ट्रेस वाइफ देबीना बनर्जी इस समय एक खूबसूरत जर्नी में हैं। देबीना मां बनने जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं आज वैलेंनटाइन डे पर गुरमीत ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ देबीना पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। गुरमीत ने देबीना संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। लुक की बात करें तो गुरमीत टाइगर प्रिंटेड व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं।
वहीं देबीना व्हाइट मिडी ड्रेस में स्टाइलिश लग रही हैं। इस ड्रेस में देबीना अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। गुरमीत जहां अपने हाथ में गुलाब का फूल थामे दिख रहे हैं। वहीं दूसरा हाथ उन्होंने देबीना के बेबी बंप पर रखा है। तस्वीरों के साथ गुरमीत ने लिखा-'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे मेरे प्यार।'
गुरमीत और देबिना ने 9 फरवरी 2022 को अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा था- '3 बनने जा रहे हैं। चौधरी जूनियर जल्द आ रहा है। आपकी दुआओं की जरूरत है।' #parentstobe #gurbina।
गुरमीत-देबिना ने सीरियल 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाया था। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे को प्यार हो गया था। 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनकी शादी को 11 साल हो गए हैं और अब कपल अपने घर में खुशियों का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड है।
Next Story





