मनोरंजन

गुरमीत चौधरी ने पत्नी के संग खास अंदाज में रंगों का त्योहार किया सेलिब्रेट, देखें PHOTOS

Neha Dani
18 March 2022 12:00 PM GMT
गुरमीत चौधरी ने पत्नी के संग खास अंदाज में रंगों का त्योहार किया सेलिब्रेट, देखें PHOTOS
x
पेरेंट बनने की घोषणा कपल ने फरवरी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की थी।

टीवी के राम-सीता यानि एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच हमेशा एक-साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खुशी की बात ये भी है कि अब ये लविंग जोड़ी दो से तीन होने जा रही है, यानि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। प्रेग्नेंसी पीरियड में गुरमीत देबिना का खास ख्याल रख रहे हैं। आज होली के त्योहार है। ऐसे में एक्टर ने अपनी पत्नी के संग खास अंदाज में रंगों का त्योहार सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।



सेलिब्रेशन से पहले गुरमीत और देबिना ने एक साथ भगवान की आरती उतारी और फिर शुरू हो गया दोनों का सेलिब्रेशन। दोनों ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया।


दोनों रंग-बिरंगे रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। देबिना के हाथों में रंग की थाल लिए पति संग पोज दे रही हैं। वहीं गुरमीत भी अपनी मुट्ठी में रंग लिए एक्ट्रेस की बाहों में पोज दे रहे हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने होली का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों आरती करने के बाद रंगों के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो के पीछे बलम पिचकारी गाना चल रहा है।
फैंस को दोनों का होली सेलिब्रेशन का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर कपल को त्योहार की बधाईयां भी दे रहे हैं।
बता दें, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शादी के पूरे 11 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे है, जिसके चलते दोनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पेरेंट बनने की घोषणा कपल ने फरवरी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की थी।



Next Story