मनोरंजन
गुंजन सिन्हा बनी 'झलक दिखला जा 10' की विनर? पुलिसवाले बाप की बेटी है अनोखे पसंद वाली
Rounak Dey
26 Nov 2022 7:49 AM GMT

x
आइए इन सब गपशप के बीच जानते हैं कि कौन हैं नन्ही गुंजन सिन्हा। जिन्हें लेकर ये सब गॉसिप्स जारी हैं।
टीवी डांस शो 'झलक दिखला जा 10' के ग्रैंड फिनाले से पहले ही इसके विनर की चर्चा ने माहौल गर्म कर दिया है। शुक्रवार को इस वजह से फैंस ने 'झलक दिखला जा 10' का बॉयकॉट भी किया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने 'झलक दिखलाजा 10' का विनर अनाउंस कर दिया है। ये विनर कोई और नहीं बल्कि 8 साल की गुंजन सिन्हा हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। आइए इन सब गपशप के बीच जानते हैं कि कौन हैं नन्ही गुंजन सिन्हा। जिन्हें लेकर ये सब गॉसिप्स जारी हैं।
कौन हैं गुंजन सिन्हा
असम के गुवाहाटी में गुंजन सिन्हा का जन्म 8 मई 2014 में हुआ। अपने डांस टेलेंट की वजह से नन्ही उम्र में ही मशहूर हो गई हैं। अगर वह सच में 'झलक दिखला जा 10' जीत जाती हैं तो उनकी कामयाबी में चार चांद लग जाएंगे। इससे पहले भी वह कई डांस शो में हिस्सा ले चुकी हैं।
गुंजन सिन्हा का निक नेम और फैमिली
गुंजन के पिता पुलिस ऑफिसर हैं जिनका नाम रणधीर सिन्हा है तो वहीं मां हिमादरी गगोई हैं। गुंजन को परिवार ने गुन्नू निक नेम दिया है।
गुंजन सिन्हा का पहला प्रोजेक्ट
टीवी रियालिटी शो में पहली बार वह साल 2021 में डांस दीवाने सीजन 3 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने अपने डांस से जजों को भी हैरान कर दिया था। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियो काली शर्ट वालिया में बी दिखी थीं।
गुंजन सिन्हा के पसंद-नापसंद
गुंजन सिन्हा बताती हैं कि उन्हें टाइगर श्रॉफ और माधुरी दीक्षित बहुत पसंद हैं। इतना ही नहीं उनका मैथ्स फेवरेट सब्जेक्ट तो खाने पीने की भी वह काफी शौकीन हैं।
गुंजन सिन्हा का डांस
गुंजन सिन्हा अपने डांस मूव्स से छोटी सी उम्र में मशहूर हो चुकी हैं। वह हिप हॉट, वाकिंग और बॉलीवुड जैसे डांस फॉर्म में माहिर हैं।
TagsPublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdeskpublic relation latest newstoday's big newstoday's important newspublic relation Hindi newspublic relation big newscountry-world Newsstate-wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relationsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newscountry-foreign news

Rounak Dey
Next Story