मनोरंजन

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: पत्रलेखा की उम्मीदों पर पानी फेरेगा विराट, सौतन की खातिर जान कुरबान करेगी सई!

Rounak Dey
13 Dec 2022 6:14 AM GMT
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: पत्रलेखा की उम्मीदों पर पानी फेरेगा विराट, सौतन की खातिर जान कुरबान करेगी सई!
x
इस बात से पत्रलेखा काफी नाराज हो जाती है।
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 13 December: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों खूब दिल जीता है। इन दिनों शो में पत्रलेखा और विराट के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं, तो वहीं सई की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया था कि सई अपनी शादी के दिन को विराट के सामने मनहूस बताती है। वहीं पत्रलेखा सई के सामने एक आदर्श बहू साबित होती है। लेकिन आयशा सिंह के 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।
बेस्ट पति साबित नहीं होगा विराट
'गुम है किसी के प्यार में' में आगे दिखाया जाएगा कि गेम में जहां पत्रलेखा अपने पति विराट की सारी पसंद बता देती है तो वहीं जब विराट की बात आती है तो वह फेल हो जाता है। वह मात्र दो सवालों के सही जवाब दे पाता है, जिससे बाकी बच्चों के पैरेंट्स उसका मजाक बनाना शुरू कर देते हैं। इस बात से पत्रलेखा काफी नाराज हो जाती है।

Next Story