मनोरंजन

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: खुद को 'यशोदा मैय्या' बताकर बुरी फंसीं पत्रलेखा, ट्विटर पर दर्शकों ने जमकर लगाई लताड़

Rounak Dey
24 Jan 2023 1:48 PM IST
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: खुद को यशोदा मैय्या बताकर बुरी फंसीं पत्रलेखा, ट्विटर पर दर्शकों ने जमकर लगाई लताड़
x
जो कि दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्रलेखा और शो पर देवी-देवताओं के अपमान का भी आरोप लगाया।
स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन शो कई दफा अपने डायलॉग्स और ट्विस्ट व टर्न्स के कारण लोगों के निशाने पर आ चुका है। खासतौर पर 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के विराट यानी नील भट्ट हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी जगह ऐश्वर्या शर्मा यानी शो की पत्रलेखा लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, पत्रलेखा ने 'गुम है किसी के प्यार में' में खुद को 'यशोदा मैय्या' कहा, जो कि दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्रलेखा और शो पर देवी-देवताओं के अपमान का भी आरोप लगाया।
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पत्रलेखा को नागपुर मराठी महिला संगठन की सभा में बैठी महिलाएं ताना मारेंगी कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी और उसके पास जो बेटा है वो भी गोद लिया हुआ है। यह बात पत्रलेखा को पसंद नहीं आएगी और वह उन महिलाओं को जवाब देगी कि वह वीनू की यशोदा मैय्या है। पत्रलेखा उन महिलाओं से बताएगी कि वह अपने विनायक को सगे बेटे से भी बढ़कर प्यार करती है।
एंटरटेनमेंट से भरपूर 'गुम है किसी के प्यार में' में पत्रलेखा ने जिस प्रकार से खुद को विनायक की 'यशोदा मैय्या' कहा, वह बात दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई। एक यूजर ने पत्रलेखा की क्लास लगाते हुए लिखा, "एक अपराधी जो भ्रूण चुरा ले, हत्या करे। देवर के करीब जाने के लिए उस बच्चे का इस्तेमाल करे जो पैदा भी नहीं हुआ है। बच्चे से मां को अलग करने के लिए आत्महत्या की धमकी दे। जिसकी मानसिक हालत ठीक न हो, वह खुद की तुलना यशोदा मैय्या से कर रही है। यह हमारे भगवान का अपमान है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही बकवास था। यह मां यशोदा और हम हिंदुओं का बहुत बड़ा अपमान है। यह मैं बिल्कुल भी नहीं भूलुंगी।"
Next Story