मनोरंजन

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein : विराट की बेवफाई देख टूटेगी पाखी, देगी अपनी जान?

Rounak Dey
14 Dec 2022 8:07 AM GMT
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein : विराट की बेवफाई देख टूटेगी पाखी, देगी अपनी जान?
x
सई को सीपीआर देगा, जिसे देखकर पत्रलेखा खून के आंसू रोएगी।
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 14 December: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से न केवल टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की जगह बनाई है। बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड हो रहा है। नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में बीते दिन दिखाया गया कि विराट पाखी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता और गेम में फेल हो जाता है। लेकिन जब बात सई और विराट की आती है तो दोनों गेम में परफेक्ट कपल साबित होते हैं, जिसे देखकर पत्रलेखा आंसू बहाती है। लेकिन नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
सई और विराट की जीत पर आंसू बहाएगी पत्रलेखा
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आगे दिखाया जाएगा कि सई और विराट गेम में जीत हासिल करते हैं। यह चीज पत्रलेखा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है और वह कोने में जाकर रोना शुरू कर देती है। वहीं सई भी उसे समझाती है कि विराट इस वक्त ऐसी स्थिति में है कि वह कुछ भी करेगा, पत्रलेखा या सई में से किसी एक को जरूर बुरा लगेगा। ऐसे में विराट उसे मनाने की कोशिश करता है।
पत्रलेखा को छोड़कर सई को बचाएगा विराट
'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में आगे दिखाया जाएगा कि बस हादसे में विराट पत्रलेखा को भूलकर पहले सई की मदद करेगा। वह सई को जमीन पर लेटाकर उसे होश में लाने की कोशिश करेगा। इतना ही नहीं, विराट, सई को सीपीआर देगा, जिसे देखकर पत्रलेखा खून के आंसू रोएगी।
Next Story