मनोरंजन

गुम है किसी के प्यार में : सई और विराट के आखिरी एपिसोड को मेकर्स बनाएंगे खास

HARRY
27 Jun 2023 5:05 PM GMT
गुम है किसी के प्यार में : सई और विराट के आखिरी एपिसोड को मेकर्स बनाएंगे खास
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। शो में दिखाए गए ट्विस्ट एंड टर्न्स और हाई ऑक्टेन ड्रामा ने हमेशा दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया।

इस सीरियल की कहानी सई और विराट पर फोकस करती है। ऐसे में आखिरकार शो में वह पल आ गया जिसका #SaiRat फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हमारा मतलब सई और विराट के रीयूनियन से है। सई और विराट ने हमेशा अपने दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और भावनाओं के साथ एंटरटेन किया है। इस शो के साथ सई और विराट का किरदार निभा रहें एक्टर्स आयशा सिंह और नील भट्ट, दोनों एक घरेलू नाम बन गए और शो के शुरू होने के बाद से ही दर्शक के चहिते भी।

लेकिन अब नील भट्ट और आयशा सिंह के शो को अलविदा कहने का वक्त आ गया है और अब शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा और सुमित सिंह इस शो को आगे बढ़ाते दिखेंगे। ऐसे में फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी सई और विराट के शो में लास्ट एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो आगे सई-विराट की बेटी सावी की कहानी फॉलो करेगा।

Next Story