
x
Mumbai मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'दो दिवाने एक शहर में' का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसे लेकर अभिनेता ने मजेदार अंदाज में पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर किया। इसमें वे नदी किनारे बैठे हुए हाथ में गिटार लिए आस्मा गाने में लिपसिंक कर रहे हैं। वीडियो में शांत माहौल के साथ आस्मा का नजारा काफी शानदार नजर आ रहा है, जो गाने की भावना को और भी ज्यादा खास बना रहा है। अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, "जब गाना आसमान में मिल जाए। जुबिन नौटियाल और हिसाल अव्दुल ने मिलकर जादू रच दिया, दिल को छू लेने वाला संगीत।"
यह गाना इस सीजन का पहला फ्रेश और नया 'साउंड ऑफ लव' बताया जा रहा है। गाने में सिद्धांत और मृणाल की क्यूट केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों के बीच का साइलेंट कनेक्शन, छोटे-छोटे पल और बिना ज्यादा कहे बहुत कुछ बयां करने वाला अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।
यह गाना रोमांटिक मूड बनाने के लिए परफेक्ट है और वैलेंटाइन सीजन में लोगों के दिलों को छूने वाला साबित हो सकता है। गाने को जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने मिलकर गाया, जबकि अभिरुचि चंद ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, हिसाम अब्दुल वहाब ने इसका संगीत तैयार किया है।
इससे पहले फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी कि नहीं। रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं। फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।
Tagsसिद्धांत चतुर्वेदीदो दिवाने एक शहर मेंनया गानाआस्मामृणाल ठाकुरजुबिन नौटियालनीति मोहनहिसाम अब्दुल वहाबरोमांटिक साउंडट्रैकफिल्म रिलीजसंजय लीला भंसालीरवि उद्यावरवैलेंटाइन सीजनइंस्टाग्राम पोस्टफिल्म टजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





