मनोरंजन

Rhea Kapoor की शादी में पहुंचे मेहमान, नजर आए खुशी-अर्जुन कपूर, Photos

Shiddhant Shriwas
14 Aug 2021 1:55 PM GMT
Rhea Kapoor की शादी में पहुंचे मेहमान, नजर आए खुशी-अर्जुन कपूर, Photos
x
बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. मुंबई के जुहू स्थित घर में रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी सं...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. मुंबई के जुहू स्थित घर में रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी करेंगी. शादी की तैयारियां हो चुकी हैं और अब एक के बाद एक गेस्ट्स भी आने शुरू हो चुके हैं.


रिया की शादी में उनकी कजिन सिस्टर्स शनाया कपूर और खुशी कपूर ने एक साथ एंट्री मारी है. दोनों का आउटफिट भी लगभग एक सा ही नजर आ रहा है. शनाया जहां एक तरफ ऑरेंज लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर भी यैलो आउटफिट में हैं.


अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी पहुंचे हैं. वे अपनी फैमिली संग इस दौरान स्पॉट किए गए. संजय कपूर ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए. इसके अलावा उनकी वाइफ महीप कपूर और बेटे जहान कपूर भी नजर आए.


अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर जहां एक तरफ परिवार सहित समारोह में शामिल हुए हैं वहीं दूसरी तरफ बोनी कपूर का परिवार भी नजर आ रहा है. अंशुला कपूर रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.


बोनी कपूर भी समारोह में पहुंच चुके हैं. वे सिंपल कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहे हैं. खुशी कपूर भी नजर आई हैं मगर उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर अभी नजर नहीं आई हैं.


एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन के प्रेसिडेंट संदीप मारवाह अपनी वाइफ रीना कपूर संग नजर आए. उन्होंने मास्क निकालकर पैपराजी का अभिनंदन भी स्वीकार किया.

Next Story