मनोरंजन

सना खान और उनके नन्हे शहज़ादे का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम

Shreya
18 July 2023 11:58 AM GMT
सना खान और उनके नन्हे शहज़ादे का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम
x

मनोरंजन- सना खान कुछ दिन पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने अपने जीवन में एक बेटे का स्वागत किया। हाल ही में एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने लाडले को अस्पताल से घर ले आई हैं। जहां उनका और उनके बेटे का भव्य स्वागत हुआ।

सना खान और उनके लाडले बेटे का घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में सना ने दिखाया है कि कैसे उनके पति अनस ने उनका और उनके बेटे तारिक जमील का स्वागत किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका घर चारों तरफ से नीले और सफेद गुब्बारों से भरा हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में सना का बेटा कमरे में घूमता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''हमारे जिगर के टुकड़े का हमारे दिल में स्वागत है। साथ ही उन्होंने इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए अपने पति अनस को भी शुक्रिया कहा है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा करने के साथ ही उसके नाम का मतलब भी बताया था।

इससे पहले सना खान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह अपने बच्चे को पहले दिन से कुरान पढ़ा रही थीं। उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस बात को प्राथमिकता दी है कि उनका बेटा पहले दिन से ही कुरान सुने। इस वीडियो में सना का बेटा पालने में खेलता नजर आ रहा था। सना ने लिखा था- मैं पहले दिन से ही अपने बेटे को कुरान पढ़ा रही हूं।

Next Story