मनोरंजन

जल्द शुरू होने वाला है बिग बॉस 15 का ग्रेंड फिनाले, सलमान खान करेंगे विजेता का ऐलान

Rani Sahu
30 Jan 2022 7:28 PM IST
जल्द शुरू होने वाला है बिग बॉस 15 का ग्रेंड फिनाले, सलमान खान करेंगे विजेता का ऐलान
x
सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस के 15वें सीजन (Bigg Boss 15) का आज फिनाले है

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस के 15वें सीजन (Bigg Boss 15) का आज फिनाले है. शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), निशांत भट्ट (Nishant Bhat), करण कुंद्रा (Karan Kundraa), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इस सीजन के फाइनालिस्ट हैं. ये पांच कंटेस्टेंट्स खूब मेहनत और जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर फिनाले तक पहुंचे हैं और अब बस कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन है.

बता दें कि, इस सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला. इस बार कंटेस्टेंट्स काफी मजेदार थे. सभी ने खूब एंटरटेन किया. इसके साथ ही शो का प्राइज मनी जो पहले कम कर दिया गया था वो बिग बॉस ने हाल ही में वापस 50 लाख कर दिया है तो इस सीजन का जो भी विनर होगा वो ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी अपने साथ ले जाएगा.


Next Story