मनोरंजन
सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं गोविंदा की भांजी, Aarti Singh के शादी करने की खबर सच है या झूठ?
Rounak Dey
20 Feb 2022 8:06 AM IST

x
अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसे लेकर दोनों बेहद खुश हैं।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही पति गौतम किचलु के बच्चे की मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के बीच वह सोशल मीडिया खासी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट दे रही हैं। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स पार कर लिए हैं। इस उपलब्धि के बाद एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी व्यक्त की है और फैंस का धन्यवाद भी किया है।
काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी रेड लहंगे में खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''मेरे इंस्टा परिवार को 21 मिलियन प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं आपको 21 मिलियन बार फिर से प्यार करती हूं! #मजबूत एक साथ.'' ️
इसके अलावा भी उन्होंने अपनी सेम ड्रेस में कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें, काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। कोविड परिस्थितियों के चलते कपल की शादी में कम लोग ही शामिल हो पाए थे। हालांकि शादी के बाद उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी दिनों तक छाई रही थीं। अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसे लेकर दोनों बेहद खुश हैं।
Next Story





