मनोरंजन
'गोविंदा के कई अफेयर थे', सुनीता आहूजा ने किए अपनी शादी को लेकर खुलासे
jantaserishta.com
28 Jun 2026 3:19 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पति गोविंदा के कई अफेयर थे।
शो के प्रीमियर एपिसोड में होस्ट फराह खान ने सुनीता आहूजा से जुड़ी कुछ पुरानी मीडिया हेडलाइंस पढ़कर सुनाईं। इनमें एक हेडलाइन ने खास ध्यान खींचा, जिसमें सुनीता का एक बयान लिखा था- 'मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं।'
इस पर सुनीता ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा, ''प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए। गोविंदा ने लाइफ में इतने अफेयर्स किए, इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम होती हैं। पर मुझे लगता है इतने साल जो मैंने ची ची (गोविंदा) के साथ निभाया है, मुझे लगता है उसके जैसा बेटा होना चाहिए।''
इसके बाद शो में एक और हेडलाइन पढ़ी गई, जिसे को-होस्ट रितेश देशमुख ने सुनाया। इसमें कहा गया, "जब तक पति-पत्नी साथ हों तब तक अंखियों से गोली मारे। पर जब कोई थर्ड पार्टी आ जाए तो घुटनों पर गोली मारे।"
सुनीता आहूजा ने इस पर भी जवाब दिया और कहा, "सुन रहे हो चीची (गोविंदा) तो सुन लेना। घुटनों पर गोली तभी लगती है जब कोई लाइफ में आ जाती है। वो भी मैंने झूठ नहीं बोला। मेरे बारे में कई अफवाहें फैलाई गईं, जिसमें यहां तक कहा गया कि मैंने गोली चलाई थी। उस समय मैं मुंबई में नहीं थी, बल्कि खाटू श्याम मंदिर में थी।"
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। उन्होंने अपनी शादी को करीब दो साल तक प्राइवेट रखा। बाद में अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक किया। इस कपल का एक बेटा भी है, जिनका नाम यशवर्धन आहूजा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





