मनोरंजन

शर्म से लाल हुए एक्टर गोविंदा, पत्नी ने कहा- आजा चूम के देख ले बेटा, देखिए वीडियो

jantaserishta.com
13 Sept 2021 3:50 PM IST
शर्म से लाल हुए एक्टर गोविंदा, पत्नी ने कहा- आजा चूम के देख ले बेटा, देखिए वीडियो
x

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. शो में बतौर गेस्ट बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पत्नी सुनिता के साथ नजर आए. इस दौरान कपल ने कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ खूब मस्ती की. इसके साथ ही गोविंदा और सुनिता एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे भी करते नजर आए. दोनों एक-दूसरे की खिंचाई भी करते दिखे. इसे ऑडियंस ने खूब एन्जॉय किया.

इन सबके बीच कपिल शर्मा ने गोविंदा से उनकी वाइफ सुनिता (Govinda Sunita Ahuja) के लुक्स के बारे में कुछ सवाल पूछते हैं. जिसका जवाब गोविंदा दे नहीं पाते हैं और एक गाना गाने लगते हैं. ये देखकर आपकी हंसी रुक नहीं पाएगी. इसके बाद सुनीता भी ऐसा जवाब देती हैं, कि अर्चना और कपिल समेत ऑडियंस भी काफी जोर से हंसने लगते हैं. मेकर्स ने इसका वीडियो भी जारी किया है.
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने गोविंदा से पूछते हैं कि सुनिता मैम ने कौन-से रंग के ईयर रिंग्स पहने हुए हैं. इस सवाल से बचने के लिए गोविंदा मस्ती में गाना गाने लगते हैं, 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारें हम क्या देखें…' फिर कपिल गोविंदा से दोबारा पूछते हैं कि सुनिता मैम ने कौन-से कलर का नेल पेंट लगाया है? गोविंदा इसका जवाब भी नहीं दे पाते हैं और कहते हैं,"सवाल पूछ रहा है या मेरी बैंड बजा रहा है." ये सुनकर कपिल शर्मा और सुनीता दोनों हंसने लगते हैं.
फिर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा कपिल से कहती हैं,"कपिल तू भी किसको पूछ रहा है यार तू मुझे पूछ में बता दूं कि इनका कच्छा भी कौन-सा कलर का है." सुनिता के जवाब कपिल और अर्चना समेत ऑडियंस भी जोर-जोर से हंसने लगती है. इसके बाद कपिल ने गोविंदा से पूछा कि सुनिता ने किस शेड की लिपस्टिक लगाई है? इस सवाल पर गोविंदा जोर से हंसते हुए बोलते हैं कि उनकी लिपस्टिक रेड कलर की होगी. इसपर सुनिता रिएक्ट करती हैं और कहती हैं,"आजा चूम के देख ले बेटा." कुल मिलाकर 'द कपिल शर्मा शो' का ये वीकेंड काफी एंटरटेनिंग रहा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story