मनोरंजन

फिनाले से पहले मिला नया बॉस, नाम जान फैंस बोले- 'ये नहीं तो कौन बे'

Neha Dani
4 Feb 2023 2:16 AM GMT
फिनाले से पहले मिला नया बॉस, नाम जान फैंस बोले- ये नहीं तो कौन बे
x
जिसके नतीजे अब सामने आ गए हैं। आइए आपको बीबी हाउस के नए बॉस का नाम बताते हैं।
Priyanka Chahar Chaudhary Became The Boss: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। शो में सात कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें से कोई एक कंटेस्टेंट इस वीकेंड का वार में बाहर हो जाएंगा। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि सुंबुल तौकीर खान बाहर होंगी। ऐसे में हर किसी की नजर इविक्शन पर बनी हुई है। लेकिन इन सबके बीच बिग बॉस 16 के घर को 17वें हफ्ते का बॉस भी मिल गया है। शो के दो मजबूत खिलाड़ी के बीच सोशल मीडिया पर बॉस मीटर की टक्कर हुई, जिसके नतीजे अब सामने आ गए हैं। आइए आपको बीबी हाउस के नए बॉस का नाम बताते हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी बनीं नई बॉस
दरअसल, वूट सेलेक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को विनर बताया है। इस पोस्ट में प्रियंका की फोटो के साथ बॉस लिखा है।
शिव ठाकरे को दी मात
शिव ठाकरे को दी मात
इस कॉम्पटीशन प्रियंका चाहर चौधरी को शिव ठाकरे ने टक्कर दी। लेकिन बिग बॉस 16 का यह मराठी बॉय इस टास्क को जीत नहीं पाया। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने शिव को भी सपोर्ट किया।
प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस हुए खुश
बिग बॉस के मीटर में प्रियंका की जीत के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं। वूट सेलेक्ट के पोस्ट पर फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका नहीं तो कौन बे... है कौन इधर।'
फैंस ने विरोधियों को दिया जवाब
इसके अलावा, प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, 'अब हेटर्स की जलेगी।' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'प्रियंका पर हमें गर्व हैं।'
बीते हफ्ते प्रियंका बनीं थीं क्वीन
इससे पहले प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस के घर की क्वीन भी कई बार बन चुकी हैं। बीते हफ्ते भी प्रियंका ही इस टास्क को जीत गई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर काफी खुश हुए थे।
टॉप 2 में मानी जाती हैं प्रियंका
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी अपनी आवाज के दम पर मजबूत कंटेस्टेंट बनी हुई हैं। शो में उनका अंदाज हर कोई पसंद करता है और इसी वजह से यह दावा किया जाता है कि प्रियंका किसी न किसी तरह टॉप 2 में जगह बना ही लेंगी। उन्हें वहां से कोई नहीं हिला पाएगा।

Next Story