मनोरंजन
'चुगली एक आर्ट है'... रानी चटर्जी ने मजेदार तरीके से किया अपनी फिल्म का प्रमोशन
jantaserishta.com
13 Sept 2025 12:46 PM IST

x
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'चुगली' करने की कला के बारे में बात कर रही हैं। उनके कहने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव इतने मजेदार हैं कि हर कोई मुस्कुरा उठा। इस पोस्ट के जरिए रानी ने अपनी नई फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की भी जानकारी दी।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में रानी ग्रीन कलर के टॉप में नजर आ रही है और बड़े ही मजाकिया लहजे में कैमरे की तरफ देखते हुए कहती हैं, "क्या लगता है आपको चुगली करना आसान है... आसान नहीं है चुगली करना। चुगली एक आर्ट है।"
इसके बाद वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, "आज शाम को साढ़े छह बजे आ रही है 'चुगलखोर बहुरिया'... सबकी चुगली करने। आज है मेरी फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर।"
रानी का यह मजेदार अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "चुगली करना एक आर्ट है और आज शाम को अपनी आर्ट दिखाने आ रही हूं।" इस मजेदार और खास अंदाज में दिए गए अनाउंसमेंट पर रानी चटर्जी के फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, "रानी जी, आप तो वाकई में बेस्ट हैं!" दूसरे फैन ने लिखा, "आप कौन-कौन की चुगली करेंगे आज?" कई लोगों ने हार्ट इमोजी और लाफ्टर इमोजी भेजे, जबकि कुछ ने फिल्म को देखने का वादा करते हुए लिखा होगा, "टीवी से नजर नहीं हटेगी आज शाम!"
बता दें कि 'चुगलखोर बहुरिया' फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह, विनय सिंह, और मधु शर्मा ने मिलकर किया है। इसके निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म को संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इसकी कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। फिल्म को अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज मूवीज बैनर तले बनाया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी जल्द ही 'परिणय सूत्र' और 'अम्मा' फिल्म में नजर आएंगी, जिनकी शूटिंग जारी है।
Tagsरानी चटर्जी ने मजेदार तरीके से किया अपनी फिल्म का प्रमोशनरानी चटर्जीRani Chatterjee promoted her film in a fun wayRani Chatterjee
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





