मनोरंजन
गोरी नागोरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, फैंस बोले- 'नाचे रे नाचे'
Rounak Dey
28 Sep 2022 7:26 AM GMT

x
गोरी नागोरी हमेशा ही अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को घायल करने में आगे रहती हैं।
हरियाणा की मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) आए दिन अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। उनकी दिलकश अदाएं इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके वीडियोज इंटरनेट पर आने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। गोरी नागोरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अब पूरे देश में नाम कमा रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
गोरी नागोरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके
गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। वीडियो में एक्ट्रेस नीले कलर के सूट में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपाती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में 'मैडम नाचे रे नाचे' (Madam Nache re nache) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। जो लोगों को मदहोश कर रहा है।
एक्ट्रेस के लटके-झटके देख हर कोई हुआ पानी-पानी
एक्ट्रेस के लटके-झटके देख हर कोई पानी-पानी हो रहा है। लोगों को उनका ये मदमस्त अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि हर किसी की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं। गोरी नागोरी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'Gori nache bigboss m'। अभी तक एक्ट्रेस के इस वीडियो पर 2,854 लाइक्स आ चुके हैं और ये लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। आपको बता दें, गोरी नागोरी हमेशा ही अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को घायल करने में आगे रहती हैं।
Next Story