मनोरंजन

'कुंडली भाग्य' की प्रीता का रेड सूट में दिखा गॉर्जियस LOOK, इंटरनेट पर वायरल हुए तस्वीरें

Shubhra Nandy
6 Jan 2021 5:44 PM IST
कुंडली भाग्य की प्रीता का रेड सूट में दिखा गॉर्जियस LOOK, इंटरनेट पर वायरल हुए तस्वीरें
x
सीरियल 'कुंडली भाग्य' लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. टीआरपी की लिस्‍ट में भी शो दूसरे नंबर पर बना हुआ है. शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. टीआरपी की लिस्‍ट में भी शो दूसरे नंबर पर बना हुआ है. शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं. शो में संस्कारी बहू के रोल में नजर आनेवाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) रीयल लाईफ में काफी बोल्ड हैं. अब उनकी एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो रेड कलर के ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं.

श्रद्धा आर्या ने तसवीरें शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,' पंजाबियां दी हो गई.' इसके साथ उन्‍होंने वाह भाई वाह हैशटैग का इस्‍तेमाल किया है. इन तसवीरों में श्रद्धा आर्या रेड और गोल्‍डन कलर के सूट में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने हैवी ईयररिंग्‍स और मांगटीका के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उन्‍होंने बालों की चोटी बनाई है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.


श्रद्धा आर्या की इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा,' आप हमेशा से मेरी क्रश हो.' एक और यूजर ने लिखा,' बहुत क्‍यूट प्रीता जी.' एक और यूजर ने लिखा,' आप इस तरह के ड्रेसप में मस्‍त लगती हो.' एक और यूजर ने लिखा,' कितनी खूबसूरत हो.' एक और यूजर ने लिखा,' उफ्फ क्‍या अदाएं है आपकी.' एक और यूजर ने लिखा,' प्‍लीज मैम मुझे रिप्‍लाई कीजिए, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं.

बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल श्रद्धा कुंडली भाग्‍य में अपने किरदार प्रीता से लोगों का दिल जीत रही हैं.
श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.


Next Story