मनोरंजन

White प्रिंटेड साड़ी में रवीना टंडन का दिखा गॉर्जियस LOOK, फैंस हुए Crazy

Triveni
27 Dec 2020 11:36 AM IST
White प्रिंटेड साड़ी में रवीना टंडन का दिखा गॉर्जियस LOOK, फैंस हुए Crazy
x
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह अपनी हिट सॉन्ग कभी तू छलिया लगता है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह अपनी हिट सॉन्ग कभी तू छलिया लगता है को फिर से बनाने जा रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पीपीई सूट से लैस अपने क्रू से वह मेकअप करवाते हुए दिखाई दे रही हैं. वह प्रिंटेड सफेद साड़ी और काले ब्लाउज के साथ तैयार दिख रही हैं, जैसे उन्होंने मूल गाने में पहना है.


कैप्शन के अनुसार सॉन्ग 'कभी तू छलिया लगता है' सलमान खान के साथ उनकी 1991 की पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' में फिल्माया गया है. शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "रिक्रिएट के लिए तैयार हो रही. हैशटैग वर्क मोड. हैशटैग कभी तू छलिया लगता है. गेस करिए किसके साथ."
बता दें कि रवीना टंडन ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म "पत्थर के फूल" से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें लक्स न्यू फेस ऑफ़ द इयर फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. साल 1994 में अक्षय कुमार के साथ आई 'मोहरा' फ़िल्म की वजह से रवीना टंडन काफी मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थी और इसी फ़िल्म की वजह से उन्हें 'मस्त गर्ल' का नया नाम भी मिल गया.


Next Story