मनोरंजन

अभिनेता शिवाजी गणेशन को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

Shiddhant Shriwas
1 Oct 2021 7:23 AM GMT
अभिनेता शिवाजी गणेशन को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
x
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन की आज 93वीं जयंती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन की आज 93वीं जयंती है। तमिल सिनेमा में उनके अतुल्य योगदान की वजह से गूगल ने उनपर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पांच दशक के सिनेमाई करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। इस डूडल को नूपुर राजेश चोकसी ने बनाया है।

छोटी उम्र में छोड़ा घर

1 अक्तूबर 1928 में शिवाजी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के रूप में हुआ था। सात साल की छोटी उम्र में, उन्होंने घर छोड़ दिया और एक थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए। यहीं से उनका अभिनय करियर शुरू हुआ। शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने अपने नाम में शिवाजी जोड़ लिया।

1964 में आई फिल्म नवरथी गणेशन की 100वीं फिल्म थी, जिसमें उन्होंने 9 अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी।

फिल्म वीरपांडिया कट्टाबोम्मन शिवाजी ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और इसी के साथ वह इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले कलाकार बने।

1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

Next Story