मनोरंजन
अलविदा सिद्धार्थ शुक्ला: अंतिम यात्रा शुरू, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार, देखें वीडियो
Rounak Dey
3 Sept 2021 1:23 PM IST

x
सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को ओशिवारा की श्मशान भूमि लेकर जाया जाने वाला है. इस श्मशान भूमि पर आसिम रियाज सहित अली गोनी, युविका चौधरी, प्रिंस नरूला संग सिद्धार्थ के करीबी पहुंच गए हैं.
सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को लेकर कूपर अस्पताल से एम्बुलेंस निकल चुकी है. ओशिवारा श्मशाम घाट और सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर सिद्धार्थ के करीबी पहुंच चुके हैं.
कूपर अस्पताल के सामने फैंस का भारी जमावड़ा लगा हुआ है. सभी सिद्धार्थ शुक्ला को आखिरी अलविदा कहना चाहते हैं. पुलिस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश में लगी है. सिद्धार्थ के परिवार की तरफ से एक्टर के निधन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार होगा. ब्रह्मकुमारी आश्रम के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार करवाएंगे. अंतिम संस्कार में सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा की शान्ति के लिए मेडिटेशन किया जाएगा.
#SidharthShukIa is being taken by ambulance 🚑 to Home 💔@sidharth_shukla @viralbhayani77 pic.twitter.com/B8VeIlrKZG
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) September 3, 2021
Next Story





