मनोरंजन

GOOD NEWS: दीपिका पादुकोण '83' के बाद पति रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

Rounak Dey
19 Feb 2021 1:18 PM IST
GOOD NEWS: दीपिका पादुकोण 83 के बाद पति रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। इस खबर को सुनकर न सिर्फ दीपिका पादुकोण के फैन्स को खुशी होगी बल्कि साथ ही साथ रणवीर सिंह के फैन्स भी फूले नहीं समाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्दी ही एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी उन सेलेब्स में शुमार है, जो जितने प्यार ऑफस्क्रीन लगते हैं, उतने ही अच्छे ऑनस्क्रीन भी। रणवीर और दीपिका अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अपकमिंग फिल्म 83 में भी रणवीर और दीपिका की जोड़ी देखने को मिलेगी। लेकिन इस बीच दीपिका की एंट्री रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म में हो गई है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण अब फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका का कैमियो होगा, जो फिल्म के हिसाब से काफी जरूरी होगा। वहीं दर्शकों को इस बार रोहित शेट्टी की ओर से और भी तगड़ा हंसी का डोज मिलेगा।
बता दें कि सर्कस में रणवीर सिंह के साथ ही वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दीपिका ने सर्कस के हिस्से का अपना शूट कर लिया है और अब वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान के शूट में बिजी हैं। याद दिला दें कि पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ ही जॉन अब्राहम भी देखने को मिलेंगे।


Next Story