मनोरंजन

गुड न्यूज : भारती सिंह ने बताया कब दे सकती हैं बेबी को जन्म

Rani Sahu
9 March 2022 3:30 PM GMT
गुड न्यूज : भारती सिंह ने बताया कब दे सकती हैं बेबी को जन्म
x
कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है

कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती सिंह लगातार एक्टिव हैं और खूब काम कर रही हैं। भारती सिंह के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इस बीच भारती सिंह का एक बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती पैपराजी के सवाल पर बता रही हैं कि आखिर कब वो बेबी को जन्म दे सकती हैं। भारती के इस क्यूट वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

भारती का वीडियो
विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ढोल नगाड़े बजने की आवाज आ रही है, और बातचीत में पता लगता है कि ये किसी की शादी का बैंड बज रहा है। इस बैंड पर भारती सिंह थोड़ा थोड़ा थिरकती नजर आती हैं। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि गुड न्यूज कब तक मिल सकती है। जिस पर भारती कहती हैं- अप्रैल के पहले हफ्ते में। इस वीडियो को देखकर फैन्स काफी खुश हैं और कमेंट सेक्शन में कपल को अभी से ही बधाई दे रहे हैं।
माधुरी ने किया भारती के बेबी बंप पर किस
गौरतलब है कि भारती सिंह को सभी पसंद करते हैं। उनके आस पास रहने से ही माहौल खुशनुमा हो जाता है। हाल ही में माधुरी दीक्षित, भारती के पास गईं और उनके बेबी बंप पर किस करते हुए कहा था- आपको भी किसी की नजर ना लगे। माधुरी दीक्षित का ये जेश्चर लोगों को बहुत पसंद आया और भारती भी बस मुस्कुराती रह गईं। हर्ष भी बस मुस्कुराते ही रहे। भारती ने कहा- आप कितनी स्वीट हैं। चाहे कोई परफॉर्मेंस हो या फिर जजेज की बातचीत भारती हर परफॉर्मेंस में चार-चांद लगा देती हैं। उनके पंच इस शो को सही मायने में एंटरटेनिंग बना देते हैं।
रुकेंगे नहीं हर्ष
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले भारती और हर्ष का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भारती सिंह और पैपराजी पैपराजी से बात करते दिख रहे थे। वीडियो में भारती, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' के अंदाज में कहती हैं- 'मैं भी पुष्पराज..'। इसके बाद हर्ष कहते हैं- 'मैं भी पुष्पराज, बच्चा हो जाए, मैं रुकेगा नहीं। मैं रुकेगा नहीं, साला अगले साल एक और देगा।' ये सुनकर भारती हैरान रह जाती हैं और फिर सभी हंसने लगते हैं।
Next Story