मनोरंजन

2 साल बाद खुशखबरी, एक्ट्रेस के घर आई नन्ही परी

Saba Naaz
14 Jun 2026 7:05 PM IST
2 साल बाद खुशखबरी, एक्ट्रेस के घर आई नन्ही परी
x

मनोरंजन:टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी माता-पिता बन गए हैं। सुरभि ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 13 जून को हुआ, जबकि इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने 14 जून को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए साझा किया।

सुरभि ज्योति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “हमारी बेटी आ चुकी है, हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। फैंस के साथ-साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। हिना खान ने कमेंट करते हुए “माशाअल्लाह” लिखा, जबकि किश्वर मर्चेंट, अनीता हस्सनंदनी और चांदनी सहित कई कलाकारों ने भी उन्हें बधाई दी।सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद उनके घर यह खुशखबरी आई है। प्रेग्नेंसी के दौरान सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें भी साझा कीं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वह चाय का कप बेबी बंप पर रखे नजर आई थीं, वहीं एक अन्य फोटोशूट में वह क्वीन लुक में दिखीं।

सुरभि ज्योति को टीवी शो ‘कुबूल है’ से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा वह ‘नागिन’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘कोई लौट के आया है’, ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ और ‘किचन चैंपियन’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं।एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में एक खास तस्वीर भी साझा की है जिसमें फूल पर “It’s a girl” लिखा हुआ है और नीचे बच्ची की जन्म तारीख 13 जून 2026 दर्ज है। यह पोस्ट जेमिनाई की मदद से तैयार किया गया बताया जा रहा है। सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर आई इस नन्ही खुशी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Next Story