मनोरंजन

गोलू गोल्ड और प्रगती भट्ट का नया देवी गीत रिलीज

Gulabi
5 Oct 2021 4:52 PM GMT
गोलू गोल्ड और प्रगती भट्ट का नया देवी गीत रिलीज
x
भोजपुरी फैंस के चहेते सिंगर गोलू गोल्ड (Golu Gold) का एक गाना इन दिनों खूब चर्चा में है

भोजपुरी फैंस के चहेते सिंगर गोलू गोल्ड (Golu Gold) का एक गाना इन दिनों खूब चर्चा में है। फैंस भी इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं। गाने का नाम है 'आरती उतारs देवी मईया के' (Aarti Utara Devi Maiya Ke)। ये गाना एक देवी गीत है जिसे आने वाली नवरात्री के त्योहार को देखते हुए बनाया गया है। गोलू गोल्ड के इस शानदार गाने में प्रगती भट्ट भी नजर आ रही हैं। प्रगती इस गाने में पीले और गुलाबी रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।


आपको बता दें कि भोजपुरी (Bhojpuri) के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड (Golu Gold) की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है और उनके हर नए रिलीज गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस नए देवी गीत को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का वीडियो भी काफी भव्य और शानदार तरीके से शूट किया गया है।
गाने में गोलू गोल्ड और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है, और प्रगती भट्ट को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। कुछ ही देर में इस गाने ने 3 लाख व्यूज बटोर लिए हैं और 10 हजार लोगों ने लाइक बटन दबाकर इस पर अपना प्यार भी बरसाया है। 'आरती उतारs देवी मईया के' गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यब चैनल पर रिलीज किया गया है।
Next Story