
x
'लिहल दहेज में टाटा सफारी' गाने ने मचाई धूम
भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) हमेशा से ही लोगों को खूब पसंद आते है, हर कोई इनके गानों का दीवाना होता है। ये गाने कही भी बज गए लोगों का मन एक पल में खुश हो जाता है और लोग मस्ती वाले माहौल में आ जाते है।
हालहीं में भोजपुरी सिंगर गोल्डन राजा (Golden Raja) और अंजू राज (Anju Raj) का एक गाना 'लिहल दहेज में टाटा सफारी' (Lihal Dahej Me Tata Safari) रिलीज हुआ है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है और ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आको बता दें इस गाने का मूयजिक रोशन हेगड़े (Roshan Hegde) ने दिया है और सोनू लाल यादव (Sonu Lal Yadav) ने इसके लिरिक्स दिए है जो इस वक्त लोगों के जहन में छाया हुआ है।
'लिहल दहेज मे टाटा सफारी' गाने को लोग जमकर लाइक कर रहे है और सुन भी रहे है। वहीं भोजपुरी सिंगर गोल्डन राजा का ये कोई पहला गाना नहीं है इससे पहले भी गोल्डन राजा कई सुपरहिट गाने दे चुके है जिसमें 'क्रेक हो जाई मोर करिहईया' (Krek Ho Jai Mor Kamariya), कल भेंट हुई (Kal Bhet Hoyi), यादव जी लईका लेबे के बात करता (Yadav Ji Ke Laika Lewe Ke Baat Karta) शामिल है। इतना ही नहीं भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड के लोग भी भोजपुरी गाने को सुनना पसंद करते है और भोजपुरी गाने बॉलीवुड गानों को कड़ी टक्कर भी देते है।
आज के समय में भोजपुरी गाने नबंर वन पर आ रहे और पार्टी, शादी में जबतक भोजपुरी गाने नहीं बजे तब तक लोगों को चैन नहीं आता। माना जाता है कि, भोजपुरी गाने पार्टियों की शान होते है जो आज के समय में काफी हिट भी साबित हो रहे है। वहीं अब देखना ये है कि, 'लिहल दहेज मे टाटा सफारी' गाना लोगों के कितना सिर चढ़ता हैं।
Next Story