मनोरंजन
गोल्डन ग्लोब्स 2023: टायलर जेम्स को 'एबट एलीमेंट्री' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार
jantaserishta.com
11 Jan 2023 11:01 AM IST

x
लॉस एंजिलिस (आईएएनएस)| गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह में अमेरिकी अभिनेता टायलर जेम्स विलियम्स को सिटकॉम टेलीविजन श्रृंखला 'एबॉट एलीमेंट्री' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - टेलीविजन श्रृंखला के लिए ट्रॉफी दी गई। टायलर ने जॉन लिथगो और जॉन टटुरे को हराकर ये अवार्ड जीता।
यह टायलर की पहली जीत थी जो सिटकॉम श्रृंखला में संकोची ग्रेगरी एडी की भूमिका के लिए थी।
एक बाल कलाकार के रूप में उनका करियर, 'सैटरडे नाइट लाइव', 'लिटिल बिल' और 'सीसेमी स्ट्रीट' में कई बार दिखाई दिया।
बाद में वह सिटकॉम 'एवरीबडी हेट्स क्रिस' में क्रिस रॉक की भूमिका निभाने के लिए प्रमुखता से उभरे।
गोल्डन ग्लोब अवार्डस 2023 लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीमिंग हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





