मनोरंजन

गोल्डन ग्लोब्स 2023: राम चरण ने 'नाटू नाटू' के अवॉर्ड जीतने के बाद जाहिर की खुशी

jantaserishta.com
11 Jan 2023 11:25 AM IST
गोल्डन ग्लोब्स 2023: राम चरण ने नाटू नाटू के अवॉर्ड जीतने के बाद जाहिर की खुशी
x
लॉस एंजिलिस (आईएएनएस)| गोल्डन ग्लोब्स 2023 में 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को मोशन पिक्च र श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। इस पर अभिनेता राम चरण ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 'नाटू नाटू' का मुकाबला 'व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग' की 'कैरोलाइना', गिलर्मो डेल टोरो की 'पिनोचियो' के 'सियाओ पापा', 'टॉप गन: मेवरिक' के 'होल्ड माई हैंड', 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' और 'लिफ्ट मी अप' से था।
राम चरण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली, एनटीआर जूनियर और संगीतकार एम.एम. कीरावनी हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में राम चरण ने लिखा, "और हम गोल्डन ग्लोब जीत गए।"
'आरआरआर', सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म थी, जिसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story