
मुंबई | गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार रान्या राव ने डीआरआई (डायरेक्टर जनरल ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रान्या ने दावा किया कि उन्हें पूछताछ के दौरान कई बार थप्पड़ मारे गए और खाने-पीने की चीजें नहीं दी गईं। यह खुलासा रान्या ने अपनी गिरफ्तारी के बाद किया। उन्होंने कहा कि उनसे जर्बदस्ती गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी जानकारी निकालने की कोशिश की गई, जिसके दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
रान्या का यह बयान मामले में नया मोड़ ला सकता है। डीआरआई ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन रान्या के आरोपों के बाद यह मामला और पेचीदा हो गया है। रान्या की गिरफ्तारी और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों से यह मामला अब मीडिया की सुर्खियों में आ गया है।
गोल्ड स्मगलिंग के आरोपों के साथ-साथ रान्या राव के द्वारा किए गए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जो इस मामले के जांच की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।





