मनोरंजन

हो रहे वायरल, एक में आंसू पोंछती दिखीं प्रियंका तो दूसरे में निक पर फैन ने फेंका

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 7:40 AM GMT
हो रहे वायरल, एक में आंसू पोंछती दिखीं प्रियंका तो दूसरे में निक पर फैन ने फेंका
x
तो दूसरे में निक पर फैन ने फेंका
देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। प्रियंका इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। प्रियंका आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ ही जाती हैं। इन दिनों वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा संग पति निक जोनस के साथ उनके वर्ल्ड टूर पर उन्हें चीयर कर रही हैं।
जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की शुरुआत शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम से हुई। निक के लाइव कॉन्सर्ट से प्रियंका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह आंखें पोंछती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी भाभी डेनियल जोनस और सोफी भी वहां मौजूद थे। प्रियंका को रोते देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनसे उनके भावुक होने का कारण पूछ रहे हैं।
प्रियंका ने इससे पहले निक की एक फोटो इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, "मेरा दिल..मुझे तुम पर बहुत गर्व है निक जोनस।” प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो वह जल्द ही WWE रेसलर जॉन सीना के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में दिखेंगी। वह अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल-2' की भी तैयारी कर रही हैं।
कॉन्सर्ट में परफोरमेंस दे रहे थे प्रियंका के पति निक जोनस, तभी...
जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट का ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल निक जोनस की एक फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसे देख लोग काफी नाराज हो गए। इस दौरान प्रियंका भी वहीं मौजूद थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लू शर्ट और रेड शेड की पैंट में निक स्टेज पर गाना गा रहे हैं तभी एक फैन ने उन पर ब्रा फेंक दी। फैन की यह हरकत देख निक पहले कुछ देर के लिए रुक गए और फिर वापस गाना शुरू कर दिया। फैंस इससे आहत हैं।
यूजर्स का कहना है कि फैंस को कलाकारों का सम्मान करना सीखना होगा। इससे पहले प्रियंका जब कॉन्सर्ट में पहुंची तो फैन उन्हें देखकर बेकाबू हो गए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। सिक्योरिटी गार्ड्स किसी तरह उन्हें वहां से ले जाते देखे। प्रियंका एक गार्ड को आराम से काम करने की सलाह देती नजर आईं। प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड क्रॉप टॉप में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
Next Story