मनोरंजन
'कुंडली भाग्य' की शूटिंग के लिए गोवा स्पॉट हुई स्टारकास्ट, दिखा एयरपोर्ट look
Shubhra Nandy
16 April 2021 7:00 AM IST

x
मुंबई में कोरोना के कहर के कारण राज्य सरकार ने मिली लॉकडाउन लगा दिया गया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मुंबई में कोरोना के कहर के कारण राज्य सरकार ने मिली लॉकडाउन लगा दिया गया है. जिसके बाद से टीवी शोज की शूटिंग 15 दिन मुंबई में अब नहीं होती.ऐसे में टीवी शोज के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन में ही बदलाव कर दिए हैं. सीरियल कुंडली भाग्य के स्टार्स सीरियल की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हो गए हैं
फ्लाइट में बैठने से पहले पूरी स्टार कास्ट ने एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिए. पूरी स्टारकास्ट एक अलग अंदाज में देखने को मिली
मुंबई एयरपोर्ट पर सीरियल कुंडली भाग्य स्टार प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं. इस दौरान श्रद्धा आर्या ने व्हाइट ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था. उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है.सीरियल कुंडली भाग्य के सभी सितारे एयरपोर्ट पर कोरोना की सभी गाइडलाइन फॉलो करते दिखे. सभी ने मीडिया से दूरी बनाते हुए फोटोज क्लिक करवाए
अब जब पूरी स्टारकास्ट नए लोकेशन पर पहुंच गई है तो फैंस अब सीरियल कुंडली भाग्य के गोवा के ट्रैक को देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं.हालांकि शो के कुछ अहम स्टार्स इस दौरान नदारत दिखे ऐसे में लग रहा है कि या तो कहानी में फेर बदल किया जाएगा या फिर बची हुई कास्ट बाद में गोवा रवाना होगी
Next Story





