मॉडल पूनम पांडे को गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी, लगा था ये आरोप

इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मॉडल पूनम पांडे को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एक्ट्रेस पूनम पांडेय से पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूनम की गिरफ्तारी पूछताछ के बाद संभव है. पूनम के खिलाफ़ शिकायत दी गयी थी कि उन्होंने गोवा में न्यूड फोटोशूट और वीडियो बनाये थे.
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने शादी के कुछ ही दिनों में पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया था. यही नहीं पूनम पांडे ने पति के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली.
गौरतलब है कि शादी के बाद पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे संग गोवा हनीमून पर गई थीं. जहां उन्होंने सैम बॉम्बे के ऊपर मारपीट का मामला दर्ज कराया था. एक्ट्रेस ने सैम पर घरेलू हिंसा, शारीरिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





