मनोरंजन

चेहरे पर ग्लो, खुला बाल और लाइट मेकअप, एक्ट्रेस करीना कपूर की नई तस्वीर से पिघल रहा फैंस का दिल

jantaserishta.com
29 July 2021 3:55 PM IST
चेहरे पर ग्लो, खुला बाल और लाइट मेकअप, एक्ट्रेस करीना कपूर की नई तस्वीर से पिघल रहा फैंस का दिल
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड के नवाब खानदान की बहू और सुपरस्टार करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. करीना अपने फैन्स के साथ अपनी लाइफ अपडेट शेयर करती रहती हैं. बीते दिन उन्होंने योग करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी. वहीं अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी प्रेग्नेंसी को दिनों को याद किया है. और उन्हीं दिनों की एक ग्लैमरस फोटो भी फैन्स के साथ शेयर की है.

इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि, जिसने भी कहा कि मैटरनिटी फैशन कोई चीज़ नहीं है... थोड़े गलत थे और ऑलिव-डी' ड्रेस उसका एक परफेक्ट एग्जांपल है. और इसे मैंने अपनी प्रेग्नेंसी बुक में कैद किया है. # थ्रोबैक गुरुवार
इस फोटो में करीना कपूर ऑलिव कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. प्रेग्नेंसी में भी करीना इस गाउन में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. अपने इस लुक को करीना ने स्टेटमेंट ज्वैलरी और क्लच के साथ पूरा किया है. मेकअप की बात करें तो इस लुक में उन्होंने लाइट मेकअप किया .और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो भी साफ नजर आ रहा हैं. करीना ने बालों को इसमें खुला ही रखा हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना बहुत जल्द 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. इसके अलावा वो एक फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ कैमियो भी करेंगी. इसके साथ ही उनके पास करण जौहर की पीरियड ड्रामा 'तख्त' भी है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story