मनोरंजन

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर शेयर की गई 'लाइगर' की झलक, फैंस हुए बेसब्र

Neha Dani
10 May 2022 4:04 AM GMT
विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर शेयर की गई लाइगर की झलक, फैंस हुए बेसब्र
x
उनके चाहने वालों के दिलों में फैंस को सिनेमाघरों में देखने की उत्सुकता दोगुनी हो गई है।

अर्जुन रेड्डी में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले साउथ स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा के बॉलीवुड में डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा के 33वें जन्मदिन के खास मौके पर करण जौहर ने फिल्म 'लाइगर' से उनका एक थीम सॉंग की झलक शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

विजयदेवरकोंडा के जन्मदिन पर शेयर की गई 'लाइगर' की झलक


निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म से एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अभिनेता का धासूं अंदाज देखने को मिल रहा है। विजय इस पोस्टर में सिक्स-पैक एब्स के साथ अपने बालों को बांधे हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही इस यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये वो तूफान है जो पूरे भारत पर कब्जा करने वाला है। प्रेजेंट है #LigerHunt! जन्मदिन मुबारक हो विजय देवरकोंडा ये पूरा साल आपका है'।
'लाइगर' के पहले गाने का टीजर आया सामने
सिर्फ पोस्टर ही नहीं मेकर्स ने जन्मदिन के तोहफे के रूप में अभिनेता की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाइगर' के पहले गाने का टीजर भी अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया। सोनी म्यूजिक द्वारा शेयर किया गया यह टीजर 1 मिनट 42 सेकंड का है। जिसमें विजय देवरकोंडा का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी शुरुआत एक बस्ती से होती है और बीच के पत्थरों पर विजय देवरकोंडा शर्टलेस होकर रस्सी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद विजय कभी बस्ती में भागते तो कभी रस्सी पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उनकी कई स्टिल्स भी शेयर की गई जो वाकई दमदार है और उनके चाहने वालों के दिलों में फैंस को सिनेमाघरों में देखने की उत्सुकता दोगुनी हो गई है।


Next Story