मनोरंजन

Shweta Tiwari ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, 41 की उम्र में किया अच्छे-अच्छों को फेल

Rani Sahu
15 Oct 2021 11:16 PM IST
Shweta Tiwari ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, 41 की उम्र में किया अच्छे-अच्छों को फेल
x
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हाल में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिखाई दी थीं

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हाल में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिखाई दी थीं. वह शो की टॉप 6 फाइनलिस्ट में से एक थीं. शो खत्म के होने बाद से वह अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में जुट गई हैं. शो के बाद उन्होंने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से कई यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं. हाल में उन्होंने अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @shweta.tiwari)

श्वेता तिवारी इस गुलाबी एम्बेलिश्ड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह चेहरे पर सॉफ्ट ग्लैम और मिनिमल एक्सेसरीज दिख रही है. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "शर्मीली..? चुप..? हां...शायद..लेकिन कमजोर नहीं..!"
श्वेता तिवारी इन तस्वीरों अपनी दिलकश अदाएं और शर्मीलापन दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. श्वेता की ये तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उन्हें दिल दे बैठेगा.
श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त और फैंस कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं. कई फैंस ने फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं.
श्वेता तिवारी दो बच्चों की मम्मी हैं. टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी भी प्यार से उन्हें मम्मी कहते हैं. अर्जुन ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है- 'कहां से मोम्मा'.
वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं सिंगर आस्था गिल ने आंखों में प्यार भरे इमोजी के साथ कमेंट कर पूछा- 'यार क्या खाते हो.'
श्वेता तिवारी की तस्वीरों वाली इस पोस्ट पर अनिता हस्सनंदानी, संगीता बिजलानी और सना मकबूल ने कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ की और फायर वाले इमोजी कमेंट किए.
श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियो भी शेयर किए हैं. इन वीडियो में वह अपनी शूटिंग लोकेशन पर जात हुए नजर आ रही हैं.


Next Story