मनोरंजन
बारिश होते ही लड़कियों ने ऐश्वर्या राय के गाने पर किया जबरा डांस, नजरें हटाना नामुमकिन
Rounak Dey
16 Sep 2022 9:31 AM GMT

x
अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूब'। फायर इमोजी के साथ फैंस इन वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।
चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश का मौसम लोगों की जिंदगी में एक अलग ही राहत लाता है। बारिश के साथ लोगों के चेहरों पर एक बड़ी सी स्माइल भी आ जाती है और हर कोई पूरे हर्षोल्लास के साथ इस मौसम का आनंद लेता है। कई लोग बारिश में खड़े होकर डांस वीडियो बनाते हैं और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां बॉलीवुड और दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या राय के गाने पर बेस्ट फ्रेंडज ने किया जबरा डांस
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बेस्ट फ्रेंड्स हैं , जो इतने महीनों की गर्मी के बाद बारिश का पूरा मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों दोस्त ऐश्वर्या राय की फिल्म 'गुरु' के गाने पर इतने शानदार स्टेप्स कर रही हैं, जिस पर से नजरें हटाना बिलकुल नामुमकिन है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। दोनों में से कौन बेहतरीन डांसर है, इसका अंदाजा लगाना यूजर्स के लिए भी काफी मुश्किल है। इस वीडियो को इंडियन डांस फेडरेशन नाम के पेज ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर बेस्ट फ्रेंड्स के डांस की हो रही है खूब तारीफ
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुरु' का ये गाना भी बारिश में ही फिल्माया गया था, जिसमें एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज देखने को मिला था। सोशल मीडिया पर बेस्ट फ्रेंड्स के इस वायरल डांस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा वीडियो है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही शानदार डांस है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूब'। फायर इमोजी के साथ फैंस इन वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।

Rounak Dey
Next Story