मनोरंजन
गिगी हदीद ने फ्लाॅन्ट किए टोन्ड एब्स,न्यूयाॅर्क की सड़क पर हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक
Rounak Dey
24 Jun 2022 11:39 AM GMT
![गिगी हदीद ने फ्लाॅन्ट किए टोन्ड एब्स,न्यूयाॅर्क की सड़क पर हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक गिगी हदीद ने फ्लाॅन्ट किए टोन्ड एब्स,न्यूयाॅर्क की सड़क पर हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/24/1722134-20226image1234193525413gigihadid.webp)
x
दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ।
अमेरिकन फैशन माॅडल गिगी हदीद अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कोई भी इवेंट हो गिगी का स्टाइल हमेशा टाॅप पर रहता है। यहां तक की आउटिंग के दौरान भी गिगी कैजुअल लुक को इस तरह कैरी करती हैं कि देखने वाले उनके फैशन सेंस पर मर मिटते हैं।
हाल ही में इस हसीना को न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान 27 की गिगी व्हाइट क्रूय नेक क्राॅप टाॅप, पैंट में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने डेनिम शर्ट पेयर की थी।
मिनिमल मेकअप,हाई बन और शेड्स से गिगी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान गिगी ने व्हाइट स्नीक्रस पेयर किए हैं। फैंस गिगी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो गिगी साल 2020 में 19 सितंबर को बाॅयफ्रेंड जयान मलिक के बच्चे की मां बनी थी। गिगी ने एक प्यारे सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम काई है। बेटी के जन्म के कुछ महीनों बाद गिगी हदीद और गायक जयान मलिक की राहें अलग हो गईं। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ।
Next Story