मनोरंजन

गुम है किसी के प्यार में: सत्या के साथ खतरनाक डील करेगी सई, रचेगी नकली शादी का ढोंग

Neha Dani
7 April 2023 4:21 AM GMT
गुम है किसी के प्यार में: सत्या के साथ खतरनाक डील करेगी सई, रचेगी नकली शादी का ढोंग
x
एक बार फिर सई पाखी के जाल में फंस जाएगी।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी समय के साथ और भी पेंचीदा होती चली जा रही है। विराट पर सई को हासिल करने की धुन सवार हो चुकी है। ऐसे में विराट ने पाखी को छोड़ने का फैसला कर लिया है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, विराट सई को पर्पोज करने के लिए जंगल ले जाता है। जंगल में विराट सई को अपने हाथ से चाय बनाकर पिलाएगा। विराट की हरकतें देखकर सई परेशान हो जाएगी। इसी बीच सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक और मसालेदार ट्विस्ट आएगा।
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई से प्यार कै इजहार करेगा। सई विराट के साथ फिर से शादी करने से इनकार कर देगी। इसी बीच विराट को एक मिशन पर जाना पड़ जाएगा। जंगल में दुश्मनों से लड़ाई करते समय विराट घायल हो जाएगा। सई को इस घटना के बारे में पता चलेगा। विराट की हालत के बारे में जानते ही सई घबरा जाएगी।
सई बिना देर किए जंगल पहुंच जाएगी। यहां पर सई विराट की जान बचाएगी। इतना ही नहीं सई विराट का इलाज भी करेगी। दूसरी तरफ पाखी को भी अपने तलाक की भनक लग जाएगी। अपनी शादी को बचाने के लिए पाखी एक नया खेल खेलेगी। पाखी सई के आगे हाथ पैर जोड़ेगी। पाखी कहेगी कि सई को विराट से दूरी बनानी होगी। एक बार फिर सई पाखी के जाल में फंस जाएगी।
Next Story