मनोरंजन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सम्राट को इमोशनल ब्लैकमेल करेगी सई, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Gulabi
16 Aug 2021 12:26 PM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सम्राट को इमोशनल ब्लैकमेल करेगी सई, शो में आएगा नया ट्विस्ट
x
सम्राट को इमोशनल ब्लैकमेल करेगी सई

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि सई के साथ विराट, मोहित और सनी अनाथालय पहुंचते हैं. सम्राट को सामने देख सब दंग रह जाते हैं. लेकिन मामला उस वक्त बिल्कुल उलट हो जाता है जब सम्राट सबको पहचानने से इनकार कर देता है. यह सुन सबकी आंखें नम हो जाती हैं.


सई सामने लाएगी सम्राट का झूठ
आज आप देखेंगे कि सई कोशिश करेगी कि वो सम्राट का झूठ सबके सामने लेकर आए. सई सभी बच्चों को लाइन से खड़ा कर देगी और सभी बच्चों की टी-शर्ट के पीछे छपे नामों को दिखाएगी. यह नाम चव्हाण परिवार के नाम पर ही होते हैं. विराट बच्चों से पूछेगा कि ये नाम किसने रखा तो सभी बच्चे एक सुर में सम्राट का नाम लेंगे. सम्राट सई को बाहर जाने के लिए कहता है.

मान जाएगा सम्राट
सई सम्राट को उसकी आई के दर्द बारे में बताती है. सम्राट इमोशनल हो जाता है और मोहत को गले लगा लेगा. सम्राट सई के बारे में पूछेगा तो मोहित बताएगा कि सई विराट की पत्नी है. इस पर सम्राट पूछेगा कि उसने शादी क्यों की. सम्राट बताएगा कि उसने शादी के बाद पाखी को किसी से फोन पर बात करते हुए सुना था, वो बातें सुनने के बाद वो वहां से चला गया.

घर लौटेगा सम्राट
सम्राट घर आने से मना कर देगा. मोहित देवयानी के बारे में बताएगा है और सम्राट खुश होकर सई का शुक्रिया अदा करेगा. सई सम्राट को घर आने के लिए कहेगी, लेकिन सम्राट मना कर देगा. सई सम्राट से जिद करती है. सई बताएगी कि पाखी अब भी उसका इंतजार कर रही है. इस पर सम्राट घर आने के लिए मान जाएगा. सम्राट कहेगा कि वो घर में नहीं रहेगा. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सम्राट घर लौट कर आ जाएगा. सम्राट को सामने देख सब दंग रह जाएंगे. साथ ही सम्राट बताएगा कि वो घर वापस आया है क्योंकि वो पाखी को तलाक देना चाहता है.


Next Story