मनोरंजन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हाई वोल्टेज ड्रामा, सावी की सौतन बनकर आएगी आशिका

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 7:25 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हाई वोल्टेज ड्रामा, सावी की सौतन बनकर आएगी आशिका
x
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीआरपी में टॉप 5 की लिस्ट में है। इन दिनों इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसका लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन हाल ही में इस शो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से एक बार फिर से सवि की जिंदगी में भूचाल आ गया है। 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आपको हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। इस शो में देखा जा रहा है कि दूसरी शादी के बाद भी सवि की जिंदगी में परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की अब तक की कहानी में आपने देखा है कि आशिका को पता चल जाता है कि अर्श उसे बेवकूफ बना रहा है। आशिका को पता चल जाता है कि अर्श ने कभी उससे शादी करने की प्लानिंग नहीं की थी। अर्श ये सब सिर्फ रजत को नीचा दिखाने के लिए कर रहा था। ये जानने के बाद आशिका काफी टूट जाती है।सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आगे आप देखेंगे, रजत की वजह से ईशा और शांतनु अपनी एनिवर्सरी के दिन झगड़ा कर लेते है. ये बात जानकर सवि गुस्से में आग-बबूला हो जाएगी और नशे की हालत में रजत को खूब खरी-खोटी सुनाएगी|
Next Story