मनोरंजन

दूसरे दिन भी बड़ी जंप नहीं लगा पाई ‘घूमर’, बढ़ता ही जा रहा है ‘गदर 2’ का क्रेज

Manish Sahu
20 Aug 2023 1:29 PM GMT
दूसरे दिन भी बड़ी जंप नहीं लगा पाई ‘घूमर’, बढ़ता ही जा रहा है ‘गदर 2’ का क्रेज
x
मनोरंजन: अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 23 साल हो गए हैं। उन्होंने ‘रिफ्यूजी’ से लेकर ‘घूमर’ तक के करिअर में कई यादगार रोल किए हैं। इसके बावजूद अभिषेक को फैंस का उतना प्यार नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। ‘घूमर’ के साथ एक बार फिर यही बात साबित होने जा रही है। हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पोंस नहीं मिलने के और भी कई कारण है।
बहरहाल ‘घूमर’ ने शनिवार (19 अगस्त) को पहले दिन की तुलना में सुधार तो किया, लेकिन यह ज्यादा उत्साहजनक स्थिति नहीं है। Sacknilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ रुपए कमाए, जबकि इसकी पहले दिन शुक्रवार की कमाई 85 लाख रुपए रखी थी। यानी दो दिन मिलाकर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म को आज रविवार के बिजनेस से काफी उम्मीदें रहेंगी। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखती है। हालांकि वह एक हादसे में दायां हाथ खो देती है, जिसके बाद अभिषेक कोच के रूप में उसको नई राह दिखाते हैं।
फिल्म में अभिषेक व सैयामी खेर के साथ, शबाना आजमी व अंगद बेदी के भी अहम रोल हैं। अमिताभ बच्चन का कैमियो है। फिल्म का कई क्रिकेटर्स ने प्रमोशन किया है। इसके बावजूद इसका बिजनेस रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा।
‘गदर 2’ की टोटल कमाई 337.13 करोड़, ‘ओएमजी 2’ बनी 100 करोड़ी, ‘जेलर’...
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज भी इसका क्रेज उतना ही है जितना पहले दिन था। इसने 9 दिन में 337.13 करोड़ रुपए कमा डाले। ‘गदर 2’ की कमाई एक्सप्रेस शान से आगे बढ़ रही है। इसने शनिवार (19 अगस्त) को 32 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
फिल्म पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.7 करोड़, चौथे दिन 38.7 करोड़, पांचवें दिन 55.4 करोड़, छठे दिन 32.37 करोड़, सातवें दिन 23.28 करोड़, आठवें दिन 20.5 करोड़ कमाने में सफल रही थी। ‘गदर 2’ साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष रंधावा, सिमरत कौर और गौरव चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं।
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 9वें दिन शनिवार को 10.50 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 101.58 करोड़ रुपए हो चुकी है। साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 10वें दिन शनिवार को 18 करोड़ रुपए बिजनेस किया। इसका टोटल कलेक्शन 263.90 करोड़ रुपए हो गया है।
Next Story