मनोरंजन

बेशर्म रंग का गजल वर्जन हुआ वायरल, वीडियो देख ओरिजिनल सॉन्ग भूल जाएंगे आप

Neha Dani
9 Jan 2023 7:47 AM GMT
बेशर्म रंग का गजल वर्जन हुआ वायरल, वीडियो देख ओरिजिनल सॉन्ग भूल जाएंगे आप
x
जिसे दे ख फैंस हैरान हो गए थे। बेशर्म रंग के भोजपुरी वर्जन की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का अच्छा खासा बज बन हुआ है। इस मूवी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। कुछ महीने पहले इस फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसे देख लोग हैरान हो गए थे। मूवी के टीजर में शाहरुख अलग अंदाज में नजर आए थे। वहीं अब 10 जनवरी यानी कल फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। बता दें कि इस मूवी से ज्यादा इसके गाने बेशर्म रंग की चर्चा हो रही है। जब से ये गाना सामने आया है तब से ये सुर्खियों में छाया है। जहां एक तरफ बेशर्म रंग का लोग विरोध कर रहे है। तो वहीं फैंस इस गाने पर प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच बेशर्म रंग का एक नया वर्जन आउट हुआ है, जिसे सुन लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं।



बेशर्म रंग का गजल वर्जन हुआ वायरल
दरअसल, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान का सॉन्ग बेशर्म रंग का गजल वर्जन सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसे कोलकाता की सिंगर सौम्या मुखर्जी ने अपने भाई के साथ गाया है। इस गाने को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। यह गाना इतना लाजवाब है कि इसे सुन आप भी रोमांटिक हो जाएंगे। अबतक इसे 1 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसे हजारों लोग चुके हैं। मालूम हो कि इससे पहले बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन लॉन्च हुआ था, जिसे देख फैंस हैरान हो गए थे। बेशर्म रंग के भोजपुरी वर्जन की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।
यहां देखें वीडियो:
इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म
बताते चलें कि बीते दिन शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये बताया गया था कि सलमान खान, पठान की ट्रेलर में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा था कि मेकर्स ने लोगों को खुश करने के लिए ये पैंतरा आजमाया है। लेकिन अब खबर ये आ रही है कि पठान के ट्रेलर में सलमान खान नहीं नजर आएंगे। मालूम हो कि शाहरुख खान की ये मूवी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सभी को किंग खान और दीपिका पादुकोण की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।
Next Story