मनोरंजन

डांस फ्लोर पर थिरकने को तैयार हो जाइए, 'यारियां 2' का पहला गाना 'सौरे घर' रिलीज

Rani Sahu
27 Aug 2023 4:30 PM GMT
डांस फ्लोर पर थिरकने को तैयार हो जाइए, यारियां 2 का पहला गाना सौरे घर रिलीज
x
मुंबई (आईएएनएस)। 'यारियां 2' का पहला गाना 'सौरे घर' रविवार को रिलीज हो गया है। एनर्जी से भरपूर यह गाना ग्रूवी नंबर है। यह गाना दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी. पुरी के बीच शेयर किए गए अटूट बंधन को खूबसूरती को दिखाता है, जो न केवल चचेरे भाई-बहन हैं, बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।
गाने की शुरुआत दिव्या के किरदार के साथ मिज़ान और पर्ल के साथ बस में भागते हुए होती है। फिर गाना एक ड्रीमी वेडिंग सेलिब्रेशन में बदल जाता है। यह गाना दमदार बिट्स और बोल के साथ शादी के सीजन में सभी का फेवरेट बन सकता है।
यह ट्रैक पंजाबी वाइब से भरपूर है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक और लाइव इंस्ट्रूमेंटेशन का मिश्रण है। इस गाने को विशाल मिश्रा और नीति मोहन ने गाया है। संगीत और गीत मनन भारद्वाज ने तैयार किए हैं। इसकी परिकल्पना, कोरियोग्राफी और निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा किया गया है। यह फुट टैपिंग ट्रैक हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा, और निश्चितरूप से हर पार्टी और शादियों में लोगों की पसंद बन जाएगा।
'यारियां 2' को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर नज़र आएंगे। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Story